Weather Update: नैनीताल में मौसम हुआ सुहावना, वही देहरादून में दिखा शुष्क मौसम, गिरा रात का पारा

देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। 1 दिसंबर से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। दिन में धूप खिलेगी लेकिन रात का तापमान काफी कम रहेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक यानी 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 27.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह का कहना है कि आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा इस दौरान मैदानी क्षेत्र हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहेगा।

नैनीताल में मौसम सुहावना है। इस वजह से यहां पर्यटन स्थल भी सैलानियों से भरा हुआ नजर आएगा। सैलानियों का आना-जाना अब शुरू हो गया है। नगर का खुशगवार मनभावन था और वीकेंड के चलते सैलानियों का पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच होटलों के कमरे भरने शुरू हो गए थे और वाहनों की लंबी कतारें सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी की गवाही देती प्रतीत हो रही थी।

दोपहर में नगर में पर्यटन स्थल स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन व मालरोड में टहलते सैलानी बड़ी संख्या में नजर आ रहे थे। सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए भी काफी सैलानी हनुमानगढ़ी पहुंच रहे हैं। दिन के समय ठंड का एहसास नहीं होता लेकिन सूर्यास्त के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

लोगों को हीटर और आग का सहारा लेना पड़ रहा है जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूखी ठंड जारी है और रात के तापमान में निरंतर गिरावट बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।