Weather Update: क्या अब उत्तर भारत में नहीं पड़ेगी ठंड? क्यों लग रही है आखिर जनवरी में भी गर्मी? मौसम विभाग का आया यह बड़ा अपडेट

मौसम में अचानक बदलाव आने से हर कोई परेशान हो रहा है। तेज धूप के कारण लोगों के स्वेटर और जैकेट भी उतर गए हैं।…

मौसम में अचानक बदलाव आने से हर कोई परेशान हो रहा है। तेज धूप के कारण लोगों के स्वेटर और जैकेट भी उतर गए हैं। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि यह बदलाव एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के दिल्ली तक पहुंचाने के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरे उत्तर भारत में आज तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। हालांकि दिल्ली में अभी दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।24 जनवरी की सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।

उत्तर भारत में कई हिस्सों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग में आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना भी जताई है। विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर भारत में अलग-अलग क्षेत्र में तापमान में गिरावट हो सकती है और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर और मध्य भारत में मौसम के पैटर्न पर पश्चिमी विक्षोभ और संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण का गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में कोल्ड वेव और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है, खासकर बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा, बडगाम और गांदरबल जिलों में।

हिमाचल प्रदेश में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है।बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः -14.54 डिग्री सेल्सियस और 29.48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

ओडिशा के कई जिलों जैसे खुर्दा, अंगुल, कटक और सुंदरगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. जो 24 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस मौसम परिवर्तन से ठंड की तीव्रता में कमी आएगी। गर्म हवाओं के कारण सर्दियों का असर कम हो सकता है।