देहरादून उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल है। देहरादून में चटख धूप खेलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान घटने से सुबह शाम ठंड हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
देहरादून के आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही चटक धूप खिली हुई है जिससे पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वही शाम के समय कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडल आने से हल्की धूप और हवा चल रही है जिससे ठंडक भी महसूस की जा रही है।
देहरादून, 30.8, 16.5
ऊधमसिंह नगर, 31.0, 17.1
मुक्तेश्वर, 21.5, 9.8
नई टिहरी, 22.7, 9.6
वही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पैर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिस दिन और रात के तापमान का अंतर देखने को मिल रहा है।
मौसम स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल दिखाई दे रहा है और संक्रमण के आशंका भी है। फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। प्रदेशभर में चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।
