Weather Update: जानिए अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? सर्दी हो जाएगी खत्म या अभी लौट कर आएगी ठंड, IMD ने क्या बताया?

आईएमडी ने मौसम को लेकर इस पूरे हफ्ते का हाल बताया है। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण…

20 11 2024 uk nainital weather 23834133

आईएमडी ने मौसम को लेकर इस पूरे हफ्ते का हाल बताया है। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इसके साथ ही पर्वतीय प्रदेशों यानी पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी हो सकती है।


बताया जा रहा है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 और 10 फरवरी को सर्द हवाएं चलेंगी ।वहीं उत्तर भारत में आंशिक बादल भी रहेंगे और तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही सात राज्यों में बेहद घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है


आगे 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। यानी तीनों पहाड़ी राज्यों में एक बार मौसम यू-टर्न मारने वाला है। इसका सीधा असर नीचे के मैदानों जैसे दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के अलावा आस-पास के अन्य इलाकों में भी पड़ेगा।

10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बिजली गिरने के साथ शीत लहर चलने के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।


पश्चिम बंगाल में भी ठंड बनी रहेगी अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई जा रही है 12 तारीख से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। वही 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

कोलकाता में शनिवार-रविवार को ठंड का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियल कम रहा।


दिल्ली-एनसीआर में 9 फरवरी 2026 को हल्की बदरी छाएगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 10 और 11 को भी मौसम कमोबेश ऐसा रह सकता है। यानी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार हैं।

अगले 48 घंटों की बात करें तो 9 और 10 फरवरी को यूपी में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी जारी की गई है।


बिहार में भी अगले 48 घंटे तक एडवाइजरी जारी की गई है सोमवार से मंगलवार तक बर्फीली हवाएं चलेंगी। दिल्ली की तरह सुबह और शाम यहां भी ठंड रहेगी।


राजस्थान में 11 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढोतरी जारी रहेगी।मध्य प्रदेश में भी दो दिन अभी सुबह-शाम सर्दी अपनी मौजूदगी का अहसास कराएगी।


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी दोनों काफी हद तक होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक देश के शेष हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि संभावित नहीं है। यानी सुबह-शाम अभी सर्दी पीछा छोड़ने वाली नहीं है। दिन में जरूर तेज धूप से कई राज्यों में राहत रहेगी।

Leave a Reply