उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , होगी बारिश और बर्फबारी, ठंड में होगा इजाफा

18 फरवरी से एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड में…

18 फरवरी से एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो सकता है। हालांकि इन दिनों तापमान समान्य है।

गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18 19 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथोरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।