breaking- अल्मोड़ा विधान सभा में 5 ईवीएम में खराबी के चलते 20 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान , सोमेश्वर में खराब मिली 2 ईवीएम

उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए चुनाव शुरू हो चुका है। उत्तराखण्डवासी आज पांचवी विधानसभा के लिए वोट कर रहे हैं। 70 सदस्यीय विधानसभा में मतदान आज…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए चुनाव शुरू हो चुका है। उत्तराखण्डवासी आज पांचवी विधानसभा के लिए वोट कर रहे हैं। 70 सदस्यीय विधानसभा में मतदान आज होने के बाद मतगणना 10 मार्च को होगी।


अल्मोड़ा विधानसभा में भी मतदान शुरू हो गया हैं। यहां 5 ईवीएम खराब होने के कारण 20 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। वही सोमेश्वर विधानसभा में भी 2 ईवीएम के खराब होने की सूचना हैं। वही जागेश्वर विधानसभा के रंगोड़ी व ठाना मटेना में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान सुबह 8 बजे शुरू नहीं सका।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाण दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
-आधार कार्ड
–मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
–श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (smart card)
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
–एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
–फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
–सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी (government)पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(UDIED) कार्ड