HMPV से 100 गुना खतरनाक वायरस फैल रहा, पहली मौत हुई, कोविड के बाद एक बार फिर से तबाही की दस्तक

अमेरिका में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके मानवों और जानवरों तक फैलने की संभावना से लोग परेशान…

अमेरिका में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके मानवों और जानवरों तक फैलने की संभावना से लोग परेशान हैं।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, बर्ड फ्लू अब केवल पक्षियों तक सीमित नहीं रहा गया बल्कि इंसानों और अन्य जानवरों में भी इसके संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे जुड़ी एक प्रमुख चिंता यह है कि वायरस में म्यूटेशन हो चुका है, जो इसे और भी ज्यादा खतरनाक बना सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस नई महामारी का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि इसका असर इंसानों पर भी गंभीर हो सकता है। हाल ही में अमेरिका में बर्ड फ्लू के कारण 20 बिल्लियों की मौत हो चुकी है और एक इंसान की भी जान जा चुकी है।

इस शख्स के रक्त परीक्षण में यह सामने आया कि वायरस में जीन परिवर्तन हो चुके हैं, जो संक्रमण के नए रूप को जन्म देते हैं। यही म्यूटेशन स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बन चुका है।


अमेरिका में बर्ड फ्लू का प्रकोप फैलते हुए अन्य पशुओं में भी नजर आ रहा है। 2024 में इसके 61 मामले सामने आए थे, जो बीते दो वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। जिसमें से अधिकतर मामले उन लोगों के थे जो मवेशियों के संपर्क में आए थे या जिन्होंने कच्चा दूध पिया था।

विशेषज्ञों के अनुसार यदि स्थिति इसी तरह बढ़ी, तो 2025 तक यह वायरस महामारी का रूप ले सकता है। इंसानों के लिए बर्ड फ्लू का संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इसका मृत्यु दर 30% तक हो सकता है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) ने भी इस वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर चेतावनी जारी की है और इसकी गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। CDC की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू के 36 मामले सामने आए हैं, जो पूरे देश में पाए गए 65 मामलों का आधा हैं।