जागेश्वर धाम पहुंचे बीजेपी सांसद की गाली गलौच का वीडियो वायरल, क्षेत्र वासियों में आक्रोश

जागेश्वर धाम:: भगवान के दर पर दर्शन करने आए बीजेपी सांसद से समय सीमा का हवाला देने पर मंदिर समिति को गाली गलौच सुननी पड़ी। गाली…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

8456a53b0bb7fc4196a925cfb3bf8581

जागेश्वर धाम:: भगवान के दर पर दर्शन करने आए बीजेपी सांसद से समय सीमा का हवाला देने पर मंदिर समिति को गाली गलौच सुननी पड़ी। गाली गलौच और अभद्रता की वीडियो वायरल हो गया है। आरोपों में नेता जी की इस अमर्यादित हरकत पर  पूरे क्षेत्र और पुजारी वर्ग में सांसद की भाषा और अभद्रता को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

 सावन माह में जागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुच रहे है, रोजाना शाम 6 बजे मंदिर का मुख्य गेट बंद किया जाता है। भक्त इस नियम का पालन करते हैं  लेकिन शनिवार को यूपी से भाजपा सांसद  धर्मेंद्र कश्यप समय सीमा बीत जाने पर भी मंदिर से बाहर नही आये, जिसके बाद प्रबंधक और सांसद के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी।

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि रोज शाम 6 बजे दर्शन के लिए मंदिर के द्वार बंद हो जाते हैं।उन्होंने बताया कि सांसद धर्मेन्द्र कश्यप समय सीमा बीतने के बाद भी मंदिर में जमे रहे। उनसे अनुरोध करने वह स्वयं गए पर सांसद अभद्रता और गाली गलौच पर उतर आए। आरोपों में लोग उन्हें आंवला बरेली के सांसद बता रहे हैं। जो गालियां दी जा रही है वह इतनी अमर्यादित हैं कि उनका जिक्र नहीं किया जा सकता है।

इधर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने कहा कि “मंदिर परिसर भक्ति के लिए है और परिसर में शांतिपूर्ण  बने रहना , एक भक्त की आवश्यकता होती है। मंदिर परिसर में आज की घटना अत्यंत निंदनीय है। सांसद होने का दावा करने वाले व्यक्ति का ऐसा व्यवहार नहीं हो सकता है। हमें शैव धर्म से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। तांडव भगवान शिव का ही विशेषाधिकार है। भक्त को इतना विनम्र होना चाहिए कि वह उनका आशीर्वाद स्वीकार कर सके। कोई भी मंदिर के कर्मचारियों को आतंकित नहीं कर सकता।”