Almora: पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर आरए दीक्षित का तबादला, विभागीय सहयोगियों ने दी विदाई

Veterinary officer Dr RA Dixit transferred पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर आरए दीक्षित अल्मोड़ा से राजकीय पशु चिकित्सालय भीमताल के लिए स्थानांतरित हो गए हैं। अल्मोड़ा, 27 जुलाई…

Veterinary officer Dr RA Dixit transferred

पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर आरए दीक्षित अल्मोड़ा से राजकीय पशु चिकित्सालय भीमताल के लिए स्थानांतरित हो गए हैं।

अल्मोड़ा, 27 जुलाई 2022- पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर आरए दीक्षित अल्मोड़ा से राजकीय पशु चिकित्सालय भीमताल के लिए स्थानांतरित हो गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Dr RA Dixit
Dr RA Dixit


यहां वह ग्रेड वन लेवल अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। लंबे समय तक अल्मोड़ा जनपद में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर दीक्षित ने विभाग के एक बड़े फार्म भैसवाड़ा फार्म में भी प्रभारी के रूप में कार्य किया है।


यहां उन्होंने चारा विकास, विकसित चारा प्रजाति का प्रचार प्रसार व वितरण के अलावा पशु (बकरी) प्रजाति के नश्ल सुधार के लिए भी काफी कार्य किया।


कोरोना काल में भी किया सराहनीय कार्य

डॉक्टर आरए दीक्षित ने कोरोना काल में भी सराहनीय कार्य किया लॉक डाउन के दौरान उन्होंने अपने साथियों व पशुप्रेमियों के साथ आवारा घूम रहे मवेशियों के लिए घास और पानी के अलावा स्ट्रीट डॉग्स के लिए खाने व जरूरी होने पर उपचार की हर संभव प्रयास किए।

पशुचिकित्सा संवर्ग ने भी दी शुभकामनाएं

डॉक्टर दीक्षित का तबादला होने पर पशु चिकित्सा संवर्ग के डाक्टरों व सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dr RA Dixit
Dr RA Dixit farewell