उत्तराखंड में अब कर्मचारियो का नहीं कटेगा एक दिन का वेतन, आदेश जारी

uttrakhand me ab karmchariyo ka nhi katega ek din ka vetan देहरादून, 19 अक्टूबर 2020उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने…

uttrakhand me ab karmchariyo ka nhi katega ek din ka vetan

देहरादून, 19 अक्टूबर 2020
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने कोरोना काल में कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का फैसला वापस ले लिया है। सोमवार को इस बावत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में राज्य कर्मचारी लंबे समय से कोरोना कोष के लिए एक दिन का वेतन ना काटे जाने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित कर्मचारियों की ओर से वेतन कटौती के खिलाफ कई बार नाराजगी भी दर्ज कराई गई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कर्मचारियों की नाराजगी व रोष को देखते हुए बीते बुधवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का फैसला वापस ले लिया गया था।

सोमवार को शासन स्तर से इस बावत आदेश जारी कर दिए गए है। एक अक्टूबर 2020 से कोरोना कोष के लिए अब कर्मचारियों के वेतन से कटौती पर रोक लगा दी गई है। लेकिन मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस, व आईएफएस अफसरों के वेतन से अब भी कोरोना कोष के लिए एक दिन की वेतन कटौती जारी रहेगी।