देहरादून में पहली बार होगा उत्तरायणी कौतिक महोत्सव,तैयांरियां पूरी

× देहरादून के ऐतिहासिक स्थल परेड ग्राउंड में 11, 12, 13, 14 जनवरी 2026 को पहली बार उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का आयोजन होना है। यह…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

देहरादून के ऐतिहासिक स्थल परेड ग्राउंड में 11, 12, 13, 14 जनवरी 2026 को पहली बार उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का आयोजन होना है।


यह महोत्सव सेवा संकल्प धारणी संस्था की संरक्षिका गीता पुष्कर धामी के संरक्षण में आयोजित होगा।


गुरुवार को इस आयोजन हेतु आयोजन समिति द्वारा भूमि पूजन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य यजमान बलदेव भट्ट सहित कुंदन सिंह रावत, गणेश कांडपाल, बबीता शाह, लोहनी, लीला पयालज़, हंसा धामी, उमा कोठारी, श्री जीवन सिंह बिष्ट, ललित चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, गजपाल सिंह रावत, दीप कांड्पाल, राजेंद्र सिंह रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।