मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में उत्तराखंड ने जीते 19 स्वर्ण, अल्मोड़ा के 90 प्लस में लक्ष्मण एठानी का जलवा,23 सेकंड से कम समय में पूरी की 100मीटर दौड़

अजमेर (राजस्थान) में दिनांक 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित सातवीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की ओर से 74 खिलाड़ियों सहित…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अजमेर (राजस्थान) में दिनांक 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित सातवीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की ओर से 74 खिलाड़ियों सहित 22 राज्यों के 1800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में 19 स्वर्ण , 32 रजत और 19 कांस्य पदक प्राप्त कर समग्र में छठा स्थान प्राप्त किया ।
उत्तराखंड की ओर से विभिन्न आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में 90 प्लस के लक्ष्मण सिंह ऐठानी द्वारा 100 मीटर की दौड़ 22.72 सेकंड में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
इसके साथ ही स्वर्ण पदक में सतीश चन्द्र भारद्वाज, सतीश चंद चौहान , राजेंद्र प्रसाद जोशी, हीरा सिंह नेगी, गिरीश चंद्र जोशी, महिलाओं के विभिन्न आयु वर्ग में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में भावना गढ़िया, भावना जोशी, भावना जोशी, बिंदु कश्यप, कृष्णा चौहान, एवं पुरुष विभिन्न आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों में ललित चंद्र जोशी, शूरवीर गुसाई, नरेश चंद्र डोबरियाल, असलम हुसैन, विजय राज सिंह बिष्ट, भीम सिंह एवं महिला वर्ग विभिन्न आयु समूह में रजत प्राप्त नीरिमा बिष्ट, रीना शाही, निष्ठा नेगी, योगिता भट्ट, सुधा मिश्रा,

कांस्य पदक पुरुष वर्ग में यशपाल सिंह राजपूत, नवीन कुमार, महिला वर्ग विभिन्न आयु समूह में कांस्य पदक विजेता कुसुम भट्ट, अनीता बिष्ट, अंजलि डूडेजा ने पदक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सूद, पूर्व राष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह सहित संरक्षक धर्मेंद्र कुमार भट्ट द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।