Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम फिर बिगड़ा, सुबह हुई बारिश और लौट आई ठंड, बर्फबारी के भी है आसार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। पहाड़ों से लेकर निचले इलाकों में भी बादल दिखाई दे रहे हैं। दिनभर…

n70146849017714680503712bcc180e9f6c72bb31496ce90f048006c495c0db1fb94520e0aafb7f2b137cd0

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। पहाड़ों से लेकर निचले इलाकों में भी बादल दिखाई दे रहे हैं। दिनभर बारिश के आसार बने रहने का अनुमान है।

मौसम के बदलने से पूरे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पैर में गिरावट आई है। इसके साथ ही देर रात तक चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना भी बनी है।


आज भी प्रदेश में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है । बुधवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल मंडराने लगे। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादलों का डेरा रहा।

दिनभर वर्षा के आसार बने रहे। वहीं, ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात की भी सूचना है। मौसम के बदले मिजाज से पारे में गिरावट दर्ज की गई और दिन में फिर से ठंड लौट आई। ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई।


हालांकि, अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। चार धाम के साथ ही तमाम चोटियों पर हिमपात का असर अभी भी बना हुआ हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रदेश में कहीं कही आज भी मौसम बदलेगा।

चमोली, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। पारा भी सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

Leave a Reply