Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अब बढ़ रही है गर्मी, कुमाऊं और मैदानी क्षेत्र में पारा पहुंचा 30 के पास

मार्च की शुरुआत में ही गर्मी बढ़ती जा रही है। तराई-भाबर क्षेत्र के पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों…

n7033299671772766152050607ecf488bcff81c8e9d800b5cce55cea35e14fb3e5603d434aefbb324213f65

मार्च की शुरुआत में ही गर्मी बढ़ती जा रही है। तराई-भाबर क्षेत्र के पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

वही रात के समय भी पर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान के लगातार बढ़ते प्रभाव के बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले सप्ताह में दिन के बारे में रोजाना औसतन 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई है ऐसे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है और इसका पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मौसम विभाग ने मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए हैं, वहीं पर्वतीय जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, कहीं भी बारिश व बर्फबारी की संभावना नहीं है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की तुलना में दिन के पारे में 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई थी। जबकि, मार्च के शुरुआत पांच दिनों की बात करें तो अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है।

तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दिन के समय तपिश महसूस होने लगी है। ऐसे में घरों और कर्यालयाें में पंखे और एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग भी शुरू हो गया है। साथ ही हल्की हवाओं का प्रवाह भी दिन के समय बना हुआ है।


इधर, रात के पारे की बात करें तो क्षेत्र में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात्रि के समय 2.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। शुक्रवार और शनिवार भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। आठ से 11 मार्च के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।


होली के त्यौहार के साथी मौसम परिवर्तन का क्रम भी लगातार शुरू हो गया है। ठंड अब जा रही है और गर्मियां आने वाली है। ऐसे में सर्दी जुकाम, वायरस और त्वचा संबंधित समस्याएं होती हैं।

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के फिजिशियन डा. वैभव कुमार ने इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।


इन बातों का रखें ध्यान


खान-पान में सावधानी रखें और संतुलित आहार ही लें
ठंडे पानी, शीतल पेय और आइसक्रीम के सेवन से बचें
तला-भुना या मसालेदार खाने से बचें, सादा भोजन लें


त्वचा रूखी होने पर अच्छा माइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं
धूप में बाहर निकलते समय हाथ, पैर व मुंह को ढक कर निकलें

Leave a Reply