उत्तराखंड मौसम: मैदानी क्षेत्रों में फिर से लौटा मानसून, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली में हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून की विदाई हो जाएगी। वही आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में…

n6822350801758599186790ee11161c65c3c6fbf742b3cdbf2e79c4b809b025b740535bef5046684f70f5c6

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों में मानसून की विदाई हो जाएगी। वही आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड में हरिद्वार समेत कई मैदानी इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से लौट आया है और सभी जिलों से मानसून की विदाई की तैयारी हो चुकी है। बारिश का सिलसिला थमने के बाद से गर्मी से लोग बेहाल है।

सुबह से चटक धूप निकल रही है जिसकी वजह से सभी के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में ठंडी हवा भी चल रही है जिससे लोगों को राहत मिल रही है। आज जहां पांच जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है तो वहीं देहरादून में कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में 29 सितंबर तक प्रदेश भर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मानसून की बारिश थमते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है।


देहरादून के साथ ही प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश भर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से इसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। बीते तीन दिनों में तापमान वृद्धि हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।


इधर बारिश थमने के बाद अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी धारचूला के लिए हेली सेवा संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। हेरिटेज एडमिशन को हेली सेवा का संचालन का जिम्मा दिया गया है।

आगामी 1 अक्टूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचुला के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। सीमावर्ती जिले में हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी हवाई सेवा का लाभ मिल सकेगा।