उत्तराखंड के शटलरों का धमाल -एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता

अल्मोड़ा के ध्रुव रावत को मिक्स डबल्स में स्वर्ण और अल्मोड़ा की ही अदिति भट्ट को महिला डबल्स में कांस्य पदक मिला 28 अक्टूबर से…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM


अल्मोड़ा के ध्रुव रावत को मिक्स डबल्स में स्वर्ण और अल्मोड़ा की ही अदिति भट्ट को महिला डबल्स में कांस्य पदक मिला

28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मंगलौर (इंडिया) के उर्वा इंडोर स्टेडियम में आयोजित मंगलौर इंडिया सीनियर इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड राज्य तथा अपने जनपद अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव रावत ने अपनी जो़डीदार तेलंगाना की मनीषा के , के साथ जोड़ी बनाकर बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में अपने ही देश के भव्या छाबड़ा और वी टोप्पो की जोड़ी को 21-19, 21-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्होंने एक बार फिर अपने हमवतन आयुश मखीजा और लिकिता श्रीवास्तव की जोड़ी को 22-20,21-17 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

फाइनल में फिर एक बार अपने उम्दा प्रदर्शन के बल पर उन्होंने तीन सैट तक चले एक कड़े मुकाबले में थाइलैंड के थानविन मोड़े और एन तुंगकुशाटन की जोड़ी को 18-21,21-18,22-20 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


वहीं अदिति भट्ट ने अपनी जोड़ीदार सावनी वालेकर के साथ खेलते हुए पहले क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश की निशा एम् करिअप्पा और अगधा अरविंदा पाई की जोड़ी को 21-17,21-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें थाइलैंड की एच मिजाद और एन तुंगकुशाटन की जोड़ी से 21-19,21-7 से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।


ध्रुव रावत के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाडियों, खेल प्रेमियों तथा ग्रह जनपद से ध्रुव के कोच डीके सेन जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन राम अवतार ,अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, अतुल जोशी,उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन , समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा,प्रतीक महरा ,हेम पाण्डेय , जयमित्र बिष्ट , डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी मनीषी व अरुण बंग्याल , आदि ने ध्रुव रावत व अदिति भट्ट तथा उनके माता पिता को बधाई प्रेषित की है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।