Uttarakhand Rains: उत्तरकाशी में बारिश की वजह से देखने को मिला यमुना का रौद्र रूप, होटल और मकान में घुस रहा है पानी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यमुना नदी का प्रवाह…

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यमुना नदी का प्रवाह अचानक से काफी तेज हो गया जिससे नदी के समीप बने होटल और मकान के निचले हिस्से में पानी घुस गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना का प्रवाह काफी डरावना है। नदी के बहाव में भारी सिल्ट आने के कारण यमुना का स्तर इस क्षेत्र में काफी ज्यादा हो गया है। इसी वजह से स्याना चट्टी पुल भी अब खतरे की जद में आ गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस स्थिति का पता ऐसा लगाया जा सकता है कि नजदीक मे एकदम पास एक माध्यमिक विद्यालय भी है जहां आसपास के गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। अगर हालात नहीं संभले तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इस पर कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस कदम नहीं उठाएगी तो जनहानि हो सकती है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि यमुना के प्रवाह को नियंत्रित करने, किनारे की सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित भवनों को सुरक्षित करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।