Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ संपन्न, 60% लोगों ने किया अपने मतों का प्रयोग

उत्तराखंड के 12 जिलों के लिए हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रथम…

उत्तराखंड के 12 जिलों के लिए हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

पहले चरण में देर शाम तक 60% तक मतदान हुआ। इसके साथ ही 6049 पदों के लिए 17829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताया जा रहा है कुछ बूथों पर ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं के कारण चुनाव बहिष्कार भी किया। प्रदेश में हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव में गुरुवार को पहले चरण का मतदान हुआ।


इसमें मतदाताओं ने ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य के कुल 6049 पदों के लिए मतदान किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे में काफी धीमा मतदान हुआ।


इस दौरान कुल 11.72 प्रतिशत वोट पड़े। इसके बाद मतदान ने गति पकड़ी। दोपहर 12 बजे तक 27 प्रतिशत, दो बजे तक 41.87 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदान और शाम तक 60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। देर शाम तक कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी।


मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों वापस जिला मुख्यालय की तरफ लौट गई। देर रात तक इन पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य के अलावा भारत सिंह चौधरी व आशा नौटियाल ने भी मतदान किया।