Uttarakhand News: गुलदार से अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए भिड़ गया पति, जबड़े से खींच लाया पत्नी को

रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक घर के अंदर दरवाजा तोड़कर महिला पर हमला कर दिया। वहीं पति को जब पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनाई…

रुद्रप्रयाग में गुलदार ने एक घर के अंदर दरवाजा तोड़कर महिला पर हमला कर दिया। वहीं पति को जब पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसने डंडे से गुलदार पर वार कर दिया जिसके बाद गुलदार भाग गया और महिला की जान बच गई।

हालांकि इस घटना में महिला के शरीर पर गुलदार के पंजों के गहरे घाव बन गए। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तयमुनि में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अंतर्गत नाकोट में तड़के चार बजे के लगभग गुलदार ने नत्थी लाल के घर का दरवाजा को धक्का मारकर अंदर घुस गया। गुलदार ने नत्थी लाल की पत्नी कुशला देवी पर हमला कर उसे बारह की ओर घसीटने लगा, इस बीच घर हल्ला होने पर घर के अन्य सदस्य भी नींद से उठ गए, महिला के पति नत्थी लाल ने गुलदार पर लाठी से वार कर दिया, जिससे गुलदार भाग खड़ा हुआ।


इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई महिला के सर और मुंह पर चोट आई है। उसे तत्काल भर्ती कराया गया। घटना के समय नत्थीलाल का पूरा परिवार घर में सो रहा था। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी थे। महिला के मुंह पर सात टांके लगाए गए हैं।
वही गुलदार के हमले में घायल हुई महिला के पति का कहना है कि गुलदार के हमले के बाद उसे कुछ नहीं सूझा घर में डंडा रखा था उसने उसी से गुलदार पर वार कर दिया।


गुलदार घबरा के भाग गया। उसने बताया कि यह घटना काफी दहशत भरी थी। वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है, इस घटना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।


पूरे क्षेत्र में गुलदार के लगातार हमले हो रहे हैं। सिल्लाबामण गांव के बाराकोट तोक में महिला पर गुलदार ने हमला किया था। किरोड़ा की अंबिका पर भी स्कूल जाते समय गुलदार ने हमला कर दिया था। गत सप्ताह गंगतल में महिला पर हमला किया था। वहीं जखोली विकास खंड में तीन महिलाओं को गुलदार निवाला बना चुका है।