Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने दी यह जानकारी अब उत्तराखंड में अतिक्रमण रोकने के लिए प्रदेश सरकार करेगी यह काम

उत्तराखंड में अतिक्रमण रोकने के लिए और नदी और बरसाती नालों के आसपास होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार एक…

उत्तराखंड में अतिक्रमण रोकने के लिए और नदी और बरसाती नालों के आसपास होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार एक ऐप बनाने जा रही है। इस ऐप के माध्यम से उन तमाम जगह की फोटो और वीडियो अपलोड की जाएगी जहां अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से अतिक्रमण कार्यों को उखाड़ फेंकेंगे। ऐसी जगह पर जहां अतिक्रमण है जहां नदिया है बरसाती नाले हैं ऐसे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अब नदी और बरसाती नालों के पास अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उसकी जिम्मेदारी पटवारी से लेकर तहसीलदार और एसडीएम तक की होगी। उनके समय में अगर किसी भी नदी में बरसाती नाले के पास अतिक्रमण दिखाई देता है तो सीधी तौर पर जिम्मेदारी अधिकारियों की ही होगी।

वहीं उन्होंने सख्ती से कहा अगर ऐसा नहीं है कि यह अधिकारी एक जगह से दूसरी जगह तबादला हो जाता हैं तो अपनी जिम्मेदारी से बच गए हैं उनकी जिम्मेदारी अतिक्रमण के समय होगी और उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।


आपको बता दे की उत्तराखंड के धराली में आई आपदा के बाद से राज्य सरकार बेहद कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं बरसाती नालों के पास नदियों के पास होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी किया जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने एक ऐप बनाने का फैसला किया है।

इस ऐप के माध्यम से ऐसे कार्य पर कार्यवाही होगी जो नदी नालों के पास अतिक्रमण करते हैं या फिर अवैध बस्तियों के रूप में बस जाते हैं। इस एप के जरिए अतिक्रमण पर काबू पाना ही सरकार का काम रहेगा। इसके लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।