Uttarakhand Monsoon Session Live: उत्तराखंड मॉनसून सत्र में हुआ हंगामा, सचिव की टेबल पलटी गई, कार्यवाही को 3:00 तक किया गया स्थगित, मुख्यमंत्री का तोड़ा गया माइक

Uttarakhand Monsoon Session 2025 News: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन…

Screenshot 20250819 145312 Chrome

Uttarakhand Monsoon Session 2025 News: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों के सामने पूछे जाएंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना बजट देंगे।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र को लेकर कहा कि सदन में बहस होनी चाहिए। जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया है जिसे पूरा देश देख रहा है। हम सदन चलाना चाहते हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है जिस तरह से जनता ने पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव, विधानसभा, नगर निकाय चुनाव में सभी क्षेत्रों में विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है, उससे विपक्ष का निराश होना स्वाभाविक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब जनता देख रही है। पूरे देश में विपक्ष पार्टी की यह परंपरा बन गई है कि जहां वह हारते हैं वहां एवं कभी चुनाव प्रशासन सब पर दोष लगाते हैं। नैनीताल में हमारी पार्टी का उम्मीदवार अध्यक्ष और कांग्रेस का उम्मीदवार उपाध्यक्ष चुना गया, अगर ये निष्पक्ष चुनाव नहीं होता तो दोनों पद भाजपा के पास होने चाहिए थे। सदन में चर्चा होनी चाहिए थी, हम चर्चा के लिए तैयार थे।

हमें अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करना है।


सदन की कार्रवाई हंगामे को देखते हुए 3:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई वहीं विपक्ष ने हंगामा अभी तक जारी रखा है।


आपको बता दे कि इस सत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। उनके बाद सदन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फिर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुन्नी देवी ने अपने पति पूर्व विधायक मदनलाल शाह की मृत्यु के बाद न केवल अपने परिवार को संभाला बल्कि राजनीति विरासत को भी आगे बढ़ाया। मैं अस्पताल में उनसे मिला था


आपको बता दे कि सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जब माइक पर बोलने लगे तो उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोलने लगे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दीसदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।


कांग्रेस विधायकों ने कार्य सूची को फाड़ दिया और सदन में उसे उछाल दिया। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया।


कांग्रेस के विरोध के चलते कानून व्यवस्था पर लगातार कार्यवाही स्थगित की गई। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिन की टेबल पलटने की कोशिश की। इसके साथ ही माइक भी तोड़ा गया कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की


आपको बता दे कि यह तीसरी बार है जब सदन की स्थगन अवधि बढ़ाई गई है। आज सुबह पहले 11:40 तक सदन स्थगित किया गया फिर दोबारा कार्रवाई शुरू हुई। इसके 10 मिनट और इसके बाद सदन की कार्रवाई 12:00 तक स्थगित कर दी गई विपक्ष के हंगामय पर कार्रवाई शुरू हुई। पहले दिन ही सदन पटल पर अनुपूरक अनुदान मांगे पेश होंगी।


आपको बता दे की उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और 12.30 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई।