बड़ी खबर- इन हस्तियों को मिलेगा उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022 की घोषणा कर दी गई…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022 की घोषणा कर दी गई है। सरकार द्वारा उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022 हेतु अजीत कुमार डोभाल, प्रसून जोशी, स्व. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), स्व. गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ (मरणोपरांत) एवं स्व. वीरेन डंगवाल (मरणोपरांत) को चयनित किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सोशियल मीडिया में भी इन नामों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने लिखा – ‘समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रेरणादायी कार्यों द्वारा उत्तराखंड की कीर्ति पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले देवभूमि के इन महान सपूतों के प्रति मैं, सभी प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता प्रकट करता हूं।’

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272