देहरादून: संस्कृति निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रदेशभर के विभिन्न संवर्गों मिनिस्ट्रीयल, लेखा, तकनीकी, शैक्षणिक एवं वैयक्ति संवर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन में उत्तरांचल फेडरेशन आफॅ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव मुकेश बहुगुणा, मण्डलीय अध्यक्ष, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखण्ड, मुकेश ध्यानी एवं जिला मंत्री सुभाष रतूड़ी उत्तरांचल फेडरेशन आफीसर मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन से सम्बद्ध संगठन है।
इस मौके पर उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
जिसमें संरक्षण अमरनाथ, सलाहकार श्री सुशील नौटियाल,प्रदेश अध्यक्ष सुरेशानन्द ममगाई, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचन्द ध्यानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मजेय तिवारी, प्रदेश महासचिव सतपाल सिंह राणा, प्रदेश सचिव दिनेश उप्रेती, प्रदेश सह सचिव सरिता सिंह, संगठन मंत्री राजकुमार भारती, प्रदेश प्रवक्ता अनिल बिष्ट, प्रदेश सह प्रवक्ता सागर चन्द्र सेमवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गणेश चन्द्र पाण्डे, प्रदेश कोषाध्यक्ष वरेण्य तैलंग, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शीवा गौरी को सर्वसम्मति से नामित किया गया।
उत्तरांचल फेडरेशन आफॅ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रान्तीय महासचिव मुकेश बहुगुणा, ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेगा तथा तत्परता से कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए कार्य करता रहेगा।
उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन, उत्तराखण्ड के मण्डलीय अध्यक्ष मुकेश ध्यानी ने उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी संगठन का दायित्व है कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए अधिकारियों से कैसे समन्वय स्थापित कर कार्य करा सके यही हमारी मुख्य ध्येय भी है।
इसी प्रकार जिला मंत्री सुभाष रतूड़ी द्वारा संगठन के दायित्वों का बोध कराते हुए संगठन की नीतियों एवं रीतियों के अनुसार संगठन को आगे बढ़ाने एवं दायित्वों का निवर्हन करने के सम्बन्ध में अपने सुझाव साझा किये।
उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन के नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा अधिवेशन में उपस्थित सभी कर्मचारियों, पीआरडी, उपनल एवं नियत वेनत एवं आउटसोर्स से वर्षों से विभागीय सेवा दे रहे कर्मचारियों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव उनके हितों की रक्षा की लिए तत्पर रहेगा।
