Uttarakhand corona update- राज्य में आज मिले 12 नये संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 179

देहरादून। 18 नवम्बर 2021- उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 12 नए…

देहरादून। 18 नवम्बर 2021- उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं वहीं 6 मरीज स्वस्थ भी हुए है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 179 हो गई है।

बताते चलें कि प्रदेश में वर्तमान तक कुल 344074 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसमें से 330332 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 5, नैनीताल में 2 और हरिद्वार जिले में 3, टिहरी और उधम सिंह नगर में 1-1 नये मरीज में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।