Corona update- उत्तराखंड में कोरोना से आज 6 की मौत, 286 नए मामले

देहरादून। 13 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 6 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 286…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। 13 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 6 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 286 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 6212 एक्टिव मामले है। आज 580 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.6 प्रतिशत से अधिक है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून से 124, अल्मोड़ा में 03, बागेश्वर में 2, चमोली में 41, चम्पावत में 17, हरिद्वार में 30, नैनीताल में 15, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 13, यूएस नगर में 3 और उत्तरकाशी जिले में 5 नये संक्रमित मिले हैं।