मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया और एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए राज्य हित में 6 महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
पहली घोषणा के तहत, मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं होने वाले विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा प्रदान किया जाएगा।
दूसरी घोषणा में उन्होंने कहा कि जहां पर पेयजल आपूर्ति नहीं है, वहां विधानसभा वाले क्षेत्रों में प्रत्येक क्षेत्र में 10 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
तीसरी घोषणा में उन्होंने ग्राम चौकीदार और ग्राम प्रहरी के वेतन में ₹1000 की वृद्धि की घोषणा की।
चौथी घोषणा में सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में ₹2000 की वृद्धि की घोषणा की।
पांचवी में उन्होंने राज्य के दूर और रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के विकास के लिए जनपद स्तर पर विशेष शैक्षिक केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की, जिसका संचालन उत्तराखंड मुक्त विद्यालय करेगा।
छठी घोषणा में, गंगोत्री ग्लेशियर और अन्य हिमालयी ग्लेशियरों का नियमित अध्ययन किया जाएगा, साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले आंदोलनकारी को भी नमन किया। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति भी उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सेना और विभिन्न विभागों ने राहत कार्य में पूर्ण तत्परता दिखाई जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 78 वर्षों में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है और अब भारत एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है और कई नई योजनाएं लागू की गई हैं। राज्य में धार्मिक पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म, और एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत प्लान लागू करेगी जिसके तहत 23 खेल अकादमी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश को योग और आध्यात्मिक की वैश्विक राजधानी बनाने की भी नीति लागू की गई है।
