उत्तराखंड सरकार ने निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद हजारों निगम कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव उद्योग का आभार भी व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि पांचवें वेतन मान के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़कर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वही छठे वेतन वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% कर दिया गया है।
यह नई दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी और इसी के अनुसार कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी और प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने इस निर्णय के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे और अधिक उत्साह के साथ कार्य कर सकेंगे।
