उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा होगी 4 अगस्त को, 19,106 परीक्षार्थी बैठेंगे परीक्षा में

email image link उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में 19106 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा 4 अगस्त से 11 अगस्त…


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में 19106 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा 4 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। परीक्षार्थी हाई स्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय की परीक्षा दे पाएंगे।


उत्तराखंड बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद का कहना है की परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए दो मई से 21 मई तक आवेदन हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


हाईस्कूल में 8400, इंटरमीडिएट में 10,706 कुल 19106 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में सबसे अधिक 4658 छात्र हरिद्वार जिले से पंजीकृत हैं जबकि सबसे कम 316 छात्र चंपावत से पंजीकृत हुए हैं।
हाईस्कूल में नौ विषय और इंटरमीडिएट में 27 विषयों में परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा के लिए 97 परीक्षा केंद्र बने हैं।


हरिद्वार जिले के बहादराबाद और रुद्रपुर में छात्रसंख्या के आधार एवं भौगेलिक स्थिति के अनुसार 2-2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।