UTET 2025: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, यह रही लास्ट डेट

अगर आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET)…

अगर आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसके अंतिम तिथि 5 अगस्त है।

ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वह अंतिम समय में होने वाले दिक्कत तो से बचने के लिए जल्द आवेदन करें एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाकर भरा जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 10 जुलाई 2025 है और आवेदन भरने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2025 है। एप्लीकेशन फीस जमा करने के अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 है। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 9 से 12 अगस्त तक का टाइम है।
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 सितंबर 2025 है


एप्लीकेशन फॉर्म भरने की स्टेप्स
उत्तराखंड टीईटी एग्जाम के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
यूटीईटी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाना होगा।
होम पेज पर आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा कर लें।
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।


पेपर के अनुसार एप्लीकेशन फीस
इस एग्जाम में आवेदन के साथ सामान्य, पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो एक परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे उनको 600 रुपये और दोनों परीक्षा के लिए आवेदन करने पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन वर्ग के अभ्यर्थी जो एक परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे उनको 300 रुपये और दोनों परीक्षाओं में भाग लेने के लिए फॉर्म भरने पर 500 रुपये जमा करने होंगे। यूटीईटी 2025 से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।


न्यूनतम पासिंग मार्क्स
इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 40 फीसदी निर्धारित है।

इन सबके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित तथा एक्स सर्विसमैन के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 50% तय किया गया है।