इंडिया एआइ समिट में हंगामा, धामी और महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला

इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट में हुए विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया और इसे राष्ट्र की प्रतिष्ठा से छेड़छाड़ करार दिया।…

1200 675 22475110 thumbnail 16x9 cm
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट में हुए विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया और इसे राष्ट्र की प्रतिष्ठा से छेड़छाड़ करार दिया।

धामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे देश की छवि बिगाड़ने की जानबूझकर की गई कोशिश बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब दुनिया भर के प्रतिनिधि और वैश्विक कंपनियों के प्रमुख भारत में एआई जैसे आधुनिक विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, तब वहां उत्पन्न अव्यवस्था बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल अब राष्ट्र विरोधी सोच का प्रतीक बनता जा रहा है।
भट्ट ने मीडिया से कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हंगामा करना देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय निरंतर नकारात्मक राजनीति कर रही है।

भट्ट ने यह भी कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और वैश्विक एआई समिट की मेजबानी देश की बढ़ती साख का सबूत है। ऐसे मौके पर व्यवधान डालना सीधे राष्ट्रहित के खिलाफ है।

Leave a Reply