उपपा ने दी भुवन जोशी को श्रद्धांजलि

Uppa paid tribute to Bhuvan Joshi अल्मोड़ा, 15 जुलाई 2024- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पार्टी के सक्रिय साथी व श्रमिक नेता भुवन जोशी (71) के…

Uppa paid tribute to Bhuvan Joshi

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 15 जुलाई 2024- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पार्टी के सक्रिय साथी व श्रमिक नेता भुवन जोशी (71) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दी है।


उपपा ने कहा कि भुवन जोशी रोडवेज में रहते हुए श्रमिक आंदोलन में सक्रिय रहे और सेवानिवृत्त होकर पार्टी में सक्रिय थे। कुछ दिन पूर्व उनको ब्रेन हैमरेज हुआ था। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सुविधा न होने के कारण उन्हें राममूर्ति ले जाया गया था किन्तु उन्हें बचाया नहीं जा सका।


भुवन जोशी अपने पीछे वृद्धा मां (93), पत्नी, पुत्र, पुत्री व छोटे भाई वरिष्ठ पत्रकार महेश जोशी समेत भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद साकिब, उपपा उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, केंद्रीय महासचिव नारायण राम ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।