सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी, बताई अपनी समस्याएं मिला यह आश्वासन

देहरादून। रविवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल के नेतृत्व में उपनल कर्मचारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके देहरादून…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। रविवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल के नेतृत्व में उपनल कर्मचारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके देहरादून कैंट रोड स्थित कैंप ऑफिस में मुलाकात की। नए साल की शुभकामनाएं देने के बाद उपनल प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को भी मंत्री के सामने रखा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारी अल्प मानदेय पर वर्षों से विभिन्न सरकारी विभागों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। अब स्थायी कर्मचारियों की भर्ती के बाद उन्हें पद से हटा दिया जाता है। सरकार कई बार कह चुकी है कि हटाए गए उपनल कर्मचारियों का समायोजन किया जाएगा, लेकिन यह भी बहुत मुश्किल से हो रहा है। कहा कि महंगाई भत्ते के रूप में हर साल मानदेय में बढोतरी आदि की जानी चाहिए।

इस मामले पर मंत्री ने कहा कि उपनल कर्मियों की मांगों पर उत्तराखंड सरकार गंभीर है। समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमे वापसी की मांग पर मंत्री ने तत्काल ही अधिकारियों से बातचीत कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही जोशी ने उपनल कर्मचारियों की जायज मांगों को समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं पूर्व में आंदोलन के दौरान के दर्ज हुए मुकदमों की वापसी के लिए भी मंत्री ने भरोसा दिया। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव और स्थानीय स्तर पर एसएसएसपी फोन कर जरूरी दिशानिर्देश दिए।