CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना को यूपी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला

email image link उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ ने बिहार…

n706631767177493781802069be658923a43c458a1a4e3dd396f5b09f667d91c635d7d2e40735de6e4d1cbc

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया है। अब उन्हें उत्तर प्रदेश लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की मां के बारे में विवादित बयान दिया। यह बयान सामने आने के बाद राज्य में भारी गुस्सा देखने को मिला। कई संगठनों ने इसे भड़काऊ और असंवेदनशील बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यूपी के अलग-अलग इलाकों में मौलाना के विरोध में प्रदर्शन भी हुए। परिवर्तन चौक और गांधी पार्क में पोस्टर लगे, जिनमें उनकी गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पोस्टर हटवाए और सुरक्षा बल तैनात किए।

मौलाना ने प्रदेश में लागू गौकशी कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून ऐसा हो गया है कि अगर किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस भी मिल जाए तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर देती है

इस बयान के बाद उनके खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज किए गए। आरोपों में आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और समाज में वैमनस्य फैलाना शामिल है।

अब्दुल्ला सलीम कमर चतुर्वेदी कासमी इस्लामी वक्ता और बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से शिक्षा प्राप्त की और संस्कृत व्याकरण में भी पढ़ाई की है। वे पहले ओवैसी की AIMIM पार्टी से जुड़े थे, लेकिन 2025 में पार्टी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। उनका नामांकन चुनाव आयोग द्वारा खारिज किया गया था।

Leave a Reply