UP ByPolls 2024 Results: यूपी उपचुनाव में सपा को लगा झटका, बीजेपी ने दिखाया अपना जलवा, 8 सीटों पर बनाई बढ़त

UP ByPolls 2024 Results: उत्तर प्रदेश यूपी चुनाव में इस बार काफी कुछ बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह उलट फेर किसी चमत्कार से…

UP ByPolls 2024 Results: उत्तर प्रदेश यूपी चुनाव में इस बार काफी कुछ बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह उलट फेर किसी चमत्कार से कम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 9 में से 8 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव को काफी बड़ा झटका लगा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उनकी उम्मीदों पर पानी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है सपा अब सिर्फ एक मैनपुरी की करहल सीट पर ही आगे चल रही है जबकि बाकी आठ सीटों पर बीजेपी आगे है।

समाजवादी पार्टी सिर्फ एक सीट करहल सीट से आगे चल रही है जबकि बाकी आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का आधिपत्य जम गया है। 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने सपा को पछाड़ते हुए बढ़त बनाई है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनमें वो सीटें भी शामिल हैं जो सपा का गढ़ कही जाती रही है। सीसामऊ और कुंदरकी जैसी सीटों पर शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।