यूंका जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महरा ने भी जीता जिला पंचायत का चुनाव

यूंका जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महरा ने भी जीता जिला पंचायत का चुनाव

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। धौलादेवी के डुंगरा जिला पंचायत सीट से कांग्रेस ​समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह महरा ने जीत हासिल की उन्होंने अपने एक मात्र निकटतम प्रत्याशी गणेश सिंह को 295 मतों से पराजित किया।
सुरेन्द्र युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं। चुनाव में उन्हें 3781 तथा गणेश सिंह को 3486 मत हासिल हुए। उनकी जीत की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सुरेन्द्र ने अपनी जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए सभी मतदाताओं का आभार जताया। सुरेन्द्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा के पुत्र हैं। उनकी माता पार्वती महरा भी वर्तमान बोर्ड में जिलापंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272