केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने धामी सरकार के प्रयासों को लेकर की प्रशंसा, देंगे लखपति दीदी योजना में सहयोग

मुख्यमंत्री सशक्त बहन योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की दिशा में उत्तराखंड में एक ठोस पहल…

Pi7compressedn695017453176706780669486ec0ee14289b9541431af39e20a55536c7990d4ba0a3f7de5eb2744a356ce72

मुख्यमंत्री सशक्त बहन योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की दिशा में उत्तराखंड में एक ठोस पहल शुरू कर दी है। राज्य के दौरे पर चमोली जिले के गोचर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की प्रशंसा की।


उन्होंने कहा की खेती किसानी समेत अन्य क्षेत्रों में भी धामी सरकार का योगदान सराहनीय है। उन्होंने लखपति दीदी समेत अन्य योजनाओं में उत्तराखंड को केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।


केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित रहने के साथ ही महिलाओं व किसानों के सशक्तीकरण के लिए विशेष तौर पर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि लखपति दीदी योजना में केंद्र सरकार भी राज्य को सहयोग देगी।

उन्होंने राज्य में समान नागरिक सहिंता सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण ब्लॉक स्तर पर किसान दिवस का आयोजन जैसी पहल के लिए मुख्यमंत्री धामी को सराहा।


उत्तराखंड में उत्पादित फल सब्जी समेत अन्य कृषि उत्पादों की देश-विदेश में मांग खूब बढ़ती जा रही है। इनका यहां के किसानों को लाभ मिले इसे लेकर भी केंद्र सरकार चिंता कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को फल सब्जी की वैश्विक राजधानी बनाने के संकल्प को साकार करेंगे।

उत्तराखंड का माल्टा देश-विदेश में पहुंचे, इसके लिए भी उन्होंने केंद्र की ओर से सहयोग की बात कही।


राज्य में वन्यजीवों से फसल क्षति एक बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री चौहान से मुलाकात कर खेतों की घेरबाड़ योजना के लिए मदद का आग्रह किया था।

इसे लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने संजीदगी दिखाते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना में अतिरिक्त राशि राज्य को उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं, इंटीग्रेटेड खेती के लिए राज्य की परिस्थितियों के अनुसार नीतिगत बदलाव के जरिये आवश्यकतानुसार बजट उपलब्ध कराने का भी केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply