बड़ी राहत: अल्मोड़ा महिला अस्पताल में ठीक हुई अल्ट्रासाउंड मशीन(Ultrasound machine), गर्भवती महिलाओं को जांच में मिलेगी सहूलियत

Big relief: Ultrasound machine fixed in Almora Women’s Hospital अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2023- महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन (Ultrasound machine)ठीक हो गई है। अब यहां…

Big relief: Ultrasound machine fixed in Almora Women’s Hospital

अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2023- महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन (Ultrasound machine)ठीक हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अब यहां पर हर रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किये जायेंगे।
जिसकी बुधवार से विधिवत शुरुआत भी हो गयी है। इससे पहले महिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड होते थे। इससे दूरदराज क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को बेरंग वापस लौटना पड़ता था।

लेकिन अब महिला अस्पताल में रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे।


इससे महिलाओं को अब निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और सस्ते दरों में सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर को महिला अस्पताल अटैच कर दिया गया है।


सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से वह इसके लिए काफी समय से प्रयासरत थे। जिसके बाद अब जाकर यह प्रयास सफल हुआ है। साथ ही देहरादून स्थित उच्चाधिकारियों के संपर्क में लगातार बने हुए थे। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।