UKSSSC Recruitment 2023 || उत्तराखंड में निकली सरकारी नौकरियां

UKSSSC Recruitment 2023 || देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती…

UKSSSC Recruitment 2023 || देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जानी है।इसके लिए वि​ज्ञप्ति भी जारी हो चुकी है।

दरअसल उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन में परिवहन आरक्षी के 118 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में आबकारी सिपाही के 100 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ ही कार्यालय आबकारी आयुक्त में उप आबकारी निरीक्षक के 14 रिक्त पदों, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड 3 के 2 रिक्त पदों तथा महिला कल्याण विभाग में गृह माता, हाऊस कीपर के 2 रिक्त पदों सहित कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं।

UKSSSC Recruitment 2023 || उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए यहां निकली बंपर भर्ती, 31 दिसंबर तक करें ऑनलाईन आवेदन

जारी विज्ञापन के अनुसार 18 वर्ष से 42 वर्ष तक की आयु रखने वाले न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तथा पद अनुसार निर्धारित अन्य शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार 31 दिसंबर 2023 तक इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापन अवश्य देखें।

बड़ी उपलब्धि || भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना सोमेश्वर का यशराज, ऑल इंडिया 17वीं रैंक, गांव में खुशी की लहर