यूकेपीएससी ने 6 बड़ी परीक्षाओं का किया अपडेटेड कैलेंडर जारी, देखिए

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड…

1200 675 25965152 thumbnail 16x9

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने छह महत्वपूर्ण परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 14 मार्च 2026 से 31 मई 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।


लोक सेवा आयोग के ताज़ा कैलेंडर के मुताबिक, सचिवालय एवं लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा अब 14 मार्च 2026 को होगी। वहीं महिला कल्याण विभाग के अधीक्षिका पद के लिए प्रस्तावित स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च 2026 को निर्धारित किया गया है।

न्यायिक सेवा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी जारी की गई है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके अलावा कार्मिक विभाग की सम्मिलित राज्य (सिविल)/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा 2025 के मुख्य विषयों की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। भौतिक विज्ञान की परीक्षा 9 मई 2026 को और नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा 10 मई 2026 को होगी। हिंदी विषय की मुख्य परीक्षा 30 मई 2026 को और इतिहास की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने अपने नोट में स्पष्ट किया है कि जारी की गई तिथियां फिलहाल संभावित हैं, और आवश्यकता पड़ने पर उनमें संशोधन किया जा सकता है। डेयरी विकास विभाग की सहायक निदेशक परीक्षा-2025, जिसे पहले 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित किया गया था, अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।

साथ ही सचिवालय एवं लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा-2024 की मुख्य परीक्षा 3 और 4 सितंबर 2025 को पूरी हो चुकी है। अब इसके परिणाम घोषित होने के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।

राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के अन्य विषयों की तिथियां भी जल्द घोषित होंगी। वहीं सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार 16 मार्च 2026 से प्रस्तावित हैं। इस पूरे कार्यक्रम को आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी किया गया है।

Leave a Reply