Almora यूकेडी ने चुनाव में समर्थन के लिए मतदाताओं का जताया आभार

अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2022- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल ने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए मतदाताओं का…

अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2022- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल ने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि यूकेडी अपने सीमित संसाधनों से जनता के बीच गई, लेकिन धनबल और दलबदल व आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के इस दौर में भी हर स्थान पर जनता ने उन्हें अपना भरपूर समर्थन दिया, जनता का स्नेह, समर्थन और प्रेम को यूकेडी कभी नहीं भूलेगी और जनमुद्दों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि चुनाव में जहां कथित राष्ट्रीय दलों ने आम जनता के मुद्दों को गायब कर दिया था वहीं यूकेडी प्रमुखता से जनमुद्दों के साथ खड़ा था।