UGC NET City Slip 2025 Link: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम इंटिमेशन स्लिप जारी, जाने कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 दिसंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 दिसंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।

इच्छुक अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी सिटी स्लिप को पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन 2025 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके लॉगिन में अपना विवरण दर्ज करके इस स्लिप को पा सकते हैं।


UGC NET Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?


अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।


सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।


होम पेज पर उपलब्ध “UGC NET December 2025 Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।


इसके बाद अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।


लॉगिन करते ही आपकी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।


इसे डाउनलोड करें और अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी पाएं।