ऊधमसिंह नगर: दौड़ते समय 10वीं के छात्र की मौत,हार्ट अटैक बताया जा रहा है कारण

email image link देहरादून: ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में रविवार सुबह एक 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई जब वह अपने दोस्तों के…

देहरादून: ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में रविवार सुबह एक 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई जब वह अपने दोस्तों के साथ दौड़ रहा था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई। मृतक छात्र की पहचान हरीश जोशी के 15 वर्षीया पुत्र अनुज जोशी के रूप में हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बता दें अनुज अपने दोस्त लक्की और योगेश के साथ सुबह की दौड़ पर निकला था। दौड़ते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया। सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट घटनास्थल से गुजर रहे थे उन्होंने अनुज को अस्पताल ले जाने में मदद की। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेम भट्ट ने बताया कि अनुज दौड़ में अपने दोस्तों से पीछे हो गया था। अचानक वह गिर गया और उन्हें कोई सांस नहीं आ रही थी। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

मृतक अनुज के पिता हरीश जोशी ने बताया कि उनके बेटे को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी और ना ही उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। वह रोजाना दौड़ने जाता था। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। अनुज की मौत से उसके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है।