राजधानी में बारिश के कारण स्कूल से लौट रही दो किशोरियां बही

उत्तराखंड–मानसून जाने का टाइम हो गया है लेकिन फिर भी जाते-जाते मानसून कहर दिखा रहा है। देहरादून में मंगलवार को बारिश की वजह से बाढ़…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंडमानसून जाने का टाइम हो गया है लेकिन फिर भी जाते-जाते मानसून कहर दिखा रहा है। देहरादून में मंगलवार को बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए। चंद्रबनी स्कूल से लौट रही दो किशोरियां इस पानी के तेज बहाव में बह गई लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

शहर में कई जगह जल भराव भी हो गया बताया जा रहा है कि घंटे भर में 33 mm से अधिक बारिश हुई सबसे ज्यादा बारिश विकास नगर में 59 म हुई, जो सामान्या बारिश से 20 फीसदी अधिक है। सबसे ज्यादाबारिश विकासनगर में 59 एमएम हुई। जबकि देहरादून शहर में 39 5, मोहकमपुर में 33.1, करनपुर में 19.5 एमएम बारिश हुई।

घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, हरिद्वार बाइपास, अजबपुर फ्लाईओवर के पास जबरदस्त पानी सड़क पर नजर आया। बरसात रुकने की कुछ देर बाद पानी निकल गया लेकिन तब तक सड़क पर आवाजाही और यातायात काफी प्रभावित रहा।

दोपहर शुरू हुई लगातार बारिश करीब 1 घंटे तक चली। इससे शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी नजर आया। प्रिंस चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।

नगर निगम के कंट्रोल रूम रूम पर भी शहर के अलग-अलग जगह पर शिकायतें पहुंची। इस दौरान वार्ड-83 केदारपुरम, लोअर नेहरू ग्राम के गणेश एन्क्लेव और डस्टर स्कूल के पीछे चंद्रबनी में सड़क पर जलभराव हो गया।

चंद्रबनी चोइला में बाढ़ का पानी आने से स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां पानी में बह गईं। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।