मुंबई के मीरा भायंदर से करीब 15 दिन से लापता हुई तो सगी बहनों का शव काठमांडू के एक घर में लटका हुआ मिला। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी मुंबई में रह रहे मृत लड़कियों के माता-पिता को दे दी है।
मुंबई से दिल्ली होते हुए उनके आज शाम तक काठमांडू पहुंचने की संभावना है। माता-पिता के आने पर दोनों लड़कियों की मृत्यु का कारण पता चलने की संभावना है पुलिस का कहना है कि काठमांडू के मध्य पूर्व ठिमी इलाके में गुरुवार की सुबह 6:45 बजे एक घर में दो लड़कियों के शव लटके होने की जानकारी मिली।
घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो बताया कि स्थानीय चक्रधर प्रजापति के घर पर दो नाबालिक लड़कियों के शव भूतल पर एक ही नायलॉन की डोरी से बंधे अवस्था में मिले।
डीएसपी न्यौपाने के मुताबिक इन दोनों की पहचान 16 वर्षीय मेनुका कंडेल और 13 वर्षीय सृजना कंडेल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों ही नेपाल के ही सुर्खेत जिला की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ मुंबई के मीरा भाईंदर इलाके में रहती थी। लड़कियों के पिता का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से वह मुंबई में रह रहे हैं।
दोनों बहने साथ में ही मीरा भयंदर इलाके में कंप्यूटर की कोचिंग करने जाती थी उमा ने टेलीफोन पर नेपाल पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले जब कम्यूटर कोचिंग क्लास से शाम 7 बजे तक भी वो घर नहीं आई तो उन्होंने फोन किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
कुछ घंटे बाद लड़की मेनुका का वॉइस मैसेज आया कि वह दोनों पैसा कमाने के लिए बेंगलुरु के लिए निकल गई है और जब को पैसा कमा लेंगे तब वापस आएंगे। मां उमा यह मैसेज सुनते ही बेचैन हो गई और वह मुंबई के मीरा भयंदर थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गई। मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी दोनों बेटियां अपने सभी कपड़े, घर में रखे पैसे, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड लेकर गई थी।
मुंबई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो गोरखपुर के पास सुनौली भैरहवा बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश करने की जानकारी मिली। माता- पिता का कहना है कि बड़ी बेटी को हिंदी नहीं आती है और छोटी को नेपाली नहीं आती है। उनको आशंका है कि किसी ने उन्हें बहकाया और उन्हें अपने साथ ले गया।
डीएसपी न्यौपाने ने बताया कि ये दोनों लड़कियां 15 दिन पहले ही काठमांडू आकर किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी। उन्होंने मकान मालिक को बताया कि वो कॉलेज में पढ़ाई करती है। पुलिस ने बताया कि मृत लड़कियों के माता-पिता के आने के बाद उन्हें शव सौंप दिए जायेंगे। डीएसपी न्यौपाने ने बताया कि मुंबई से दिल्ली होते हुए दोनों के आज शाम तक काठमांडू पहुंचने की संभावना है।
