शख्स का जुगाड़ देखकर हैरान हो गए लोग, साइकिल को बनाया मोटरसाइकिल, सोशल मीडिया यूजर्स ने की वाह-वाह

Trending Desi Jugaad Cycle Video: जुगाड़ के मामले में कुछ लोग बहुत आगे निकल गए हैं। उनके आविष्कार देखकर आपको खुद की आंखों पर यकीन…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Trending Desi Jugaad Cycle Video: जुगाड़ के मामले में कुछ लोग बहुत आगे निकल गए हैं। उनके आविष्कार देखकर आपको खुद की आंखों पर यकीन नहीं होगा। यू तो इंटरनेट पर कई सारे वीडियो भरे पड़े हैं जिन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक देसी जुगाड़ भी देखने को मिल जाएंगे।

हाल ही में एक ऐसा जुगाड़ वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इसे देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे और इस शख्स की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स ने दो पंखों को साइकिल से इस तरह कनेक्ट किया है जिससे सड़क पर बिना पैडल मारे यह साइकिल बाइक के रफ्तार में दौड़ते हुए नजर आ रही है। वीडियो में यह शख्स कह रहा है कि उसने साइकिल के पीछे बैटरी लगाई है जिससे दो पंखे कनेक्ट किए हैं, जिसके कारण साइकिल बिना पैडल मारे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही है।

शख्स का कहना है कि एक पंखा चलाने से भी साइकिल की स्पीड अच्छी ही रहती है। इससे भी उसे पैडल मारने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर वह दोनों पंखे एक साथ चला देता है तो साइकिल बाइक के रफ्तार से दौड़ने लगती हैं। इस साइकिल के रफ्तार 70 से 80 तक की हो जाती है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @bapu_zamidar_short नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं देते हुए शख्स के दिमाग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वीडियो में शख्स बता रहा है कि, दोनों पंखों को एक साथ चलाने पर साइकिल 70 से 80 तक की रफ्तार से चलती है।

इस शख्स का कहना है कि यह साइकिल उसने खुद अपने दिमाग से बनाई है जो बेहद कमल की है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, फैन से अच्छा तो मोटर लगा देता। दूसरे यूजर ने लिखा, अपनी बुलेट बेच कर ऐसी साइकिल लूंगा। तीसरे यूजर ने लिखा, 70-80 की स्पीड में ब्रेक कैसे मारते हो? चौथे यूजर ने लिखा, एयरप्लेन का जेट लगा देते तो 700-800 के स्पीड में चल जाती।