उत्तराखंड में 17 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 15 आईएएस, एक आईएफएस, और एक आईटीएस…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 15 आईएएस, एक आईएफएस, और एक आईटीएस अधिकारी शामिल हैं। इस फैसले से कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आईएएस अधिकारियों के तबादले
दिलीप जावलकर: गृह विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई, अब संभालेंगे सहकारिता विभाग ।
बीवीआरसी पुरुषोत्तम: फिर से मिला पशुपालन, मत्स्य और दुग्ध विकास विभाग का जिम्मा।
रंजीत कुमार सिंह: आपदा विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई, अब तकनीकी शिक्षा के सचिव होंगे।
रविनाथ रमन: उनसे तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई है।


हरिश्चंद्र सेमवाल: पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई, अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और आयुक्त खाद्य का काम देखेंगे।
चंद्रेश यादव: संस्कृत शिक्षा और महिला सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई, अब पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभालेंगे।
बृजेश कुमार संत: समाज कल्याण विभाग के सचिव और आयुक्त पद से हटाकर, अब सचिव परिवहन और आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी दी गई।
नीरज खैरवाल: नियोजन विभाग से हटाकर, अब सचिव समाज कल्याण और आयुक्त समाज कल्याण का कार्यभार दिया गया।
सुरेंद्र नारायण पांडे: आवास विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई, अब कृषि विभाग का काम देखेंगे।
विनोद कुमार सुमन: सचिव वित्त और सचिव आपदा प्रबंधन के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य अधिकारियों के तबादले
आईएफएस पराग मधुकर धकाते: विशेष सचिव जलागम की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली।

दीपक कुमार (आईटीएस): सचिव नियोजन के पद से हटाकर सचिव समाज कल्याण,आयुक्त समाज कल्याण और अध्यक्ष बहुउद्देशीय विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट