अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार जिला कारागार, अल्मोड़ा में 9 से 13 फरवरी तक पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में गीतांजली भोज (कुमाऊंनी टेस्ट)अल्मोड़ा के द्वारा पुरुष बंदियों को अचार बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
इसका उद्देश्य बंदियों में व्यवसायिक कौशल विकास करना है । इस प्रशिक्षण में अधिकार मित्र नीता नेगी कड़ाकोटी भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
