गैस सिलेंडर की जाँच के नाम पर व्यापारियों(Traders) का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, अल्मोड़ा में जिला सम्मेलन में बोले व्यापारी

अल्मोड़ा : व्यापारियों (Traders) का संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अल्मोड़ा द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन व्यापार भवन अल्मोड़ा में किया गया। सम्मेलन…

Screenshot 2026 03 15 19 19 25 43 7352322957d4404136654ef4adb64504

अल्मोड़ा : व्यापारियों (Traders) का संगठन प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अल्मोड़ा द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन व्यापार भवन अल्मोड़ा में किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सम्मेलन में व्यापारियों (Traders)ने मुखरता से अपनी समस्याओं को उठाया, जिले के विभिन्न इकाइयों के व्यापारी प्रतिनिधि इस सम्मेलन में उपस्थित थे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरीश सोनी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी उपस्थित रहे।

व्यापारियों(Traders) की दो टूक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

सम्मेलन के दौरान विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा गया। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रभारी हरीश सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह तथा जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापार मंडल परिवार एकजुट होकर सभी इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से कूड़ा निस्तारण, पेयजल की समस्या तथा गैस सिलेंडर से संबंधित समस्याओं को उठाया गया। ग्रामीण इकाइयों—दन्या, कोसी, लमगड़ा, धौलछीना,पनुवानौला, शीतलाखेत, गोविन्दपुर, बाड़ेछीना, पेटशाल, गुरड़ाबाज, जैंती और सेराघाट—के व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर हो रही परेशानियों के कारण किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्यापारियों (Traders)ने नगर निगम के चालक को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कूड़ा निस्तारण वाहन चालक सत्य प्रकाश रावत को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को देखते हुए सभी व्यापारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।


सम्मेलन में सभी इकाइयों के अध्यक्षों और महामंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त किए,खराब मौसम के बावजूद ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिसके लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के समापन में जिला अध्यक्ष सुशील साह ने सभी ग्रामीण इकाइयों, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ व्यापारियों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद और आभार प्रकट किया।


अंत में सभी व्यापारियों ने लोक गायक दीवान कनवाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


जिला सम्मेलन में जिला प्रभारी हरीश सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ,जिला अध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल ,महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत , जिला उपाध्यक्ष हरीश दरमवाल, रवि बनौला, शहजाद कश्मीरी, दीप जोशी, पवन साह, आशु गोस्वामी, राकेश तिवारी, अतुल पांडे, संजीव गुफ्ता, योगेंद्र महाजन, ज्योति कपूर, नरेंद्र कुमार विक्की, ललित मिश्रा, अमन नज़्जोंन, प्रतेश पांडे, राजेंद्र प्रसाद, कमल तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की, प्रकाश रावत, महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह, नगर सचिव वकुल साह नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र साह, नगर सह सचिव अश्विन नेगी, कठपुड़िया इकाई अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, कोसी अध्यक्ष शिवराज सिंह, गुरडाबांज अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, धौलछीना अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, बाड़ेछीना अध्यक्ष शिवराज सिंह, शहरफाटक अध्यक्ष बसंत धूवाल ,पेटशाल अध्यक्ष त्रिलोक पुना, शेराघाट अध्यक्ष प्रमोद पांडे ,दन्या अध्यक्ष पुरन बिष्ट, गोविंदपुर अध्यक्ष कैलाश तिवारी ,लमगड़ा अध्यक्ष हरीश कपकोटी, शीतलाखेत अध्यक्ष गणेश पाठक ,जैती अध्यक्ष केदार सिंह, ताकुला अध्यक्ष दीपक सुयाल, कोसी महामंत्री नवीन जोशी, गोविंद जोशी चंदन सिंह मैहरा ,नीरज जोशी,और समस्त ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे ‌।

Leave a Reply