बड़ी खबर- केंद्र सरकार की निजीकरण और श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आज

दिल्ली। देश की ट्रेड यूनियनों ने आज 28 और कल 29 मार्च 2022 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करने का ऐलान किया है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। देश की ट्रेड यूनियनों ने आज 28 और कल 29 मार्च 2022 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करने का ऐलान किया है। बताया गया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।

यूनियनों की प्रमुख मांगों में श्रम संहिता को समाप्त करना, किसी भी प्रकार के निजीकरण को रोकना, ठेका श्रमिकों को नियमित करना, नई नियुक्तियां, पीएफ दर में संशोधन, राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को समाप्त करना, मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए आवंटन बढ़ाना आदि शामिल है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने भी हड़ताल का समर्थन करने का फैसला किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस हड़ताल से बैंकों का कामकाज भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है। इस हड़ताल में भारतीय डाक के कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं।