उत्तराखण्ड राज्य में कल यानि 1 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
शासन ने दशहरा (महानवमी) 1 अक्टूबर, 2025(बुधवार) हेतु घोषित निर्बन्धित अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दशहरा (महानवमी) हेतु दिनांक 1 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता हैं।
उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से यह जानकारी दी गई है।
